GMCH Purnia OPD: पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट. अगर आप मंगलवार को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया जाने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार आज ओपीडी में आठ विभागों के 12 डॉक्टर मरीजों को परामर्श देंगे. सुबह से शाम तक दो पालियों में ओपीडी सेवा चलेगी, जहां मरीजों की जांच के बाद उचित इलाज और सलाह दी जाएगी.
सुबह से शाम तक चलेगी ओपीडी सेवा
जीएमसीएच पूर्णिया में मंगलवार को ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. मरीजों के रजिस्ट्रेशन के लिए अलग से समय तय किया गया है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और मरीजों को सुविधा मिल सके.
सुबह की पाली के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुला रहेगा. वहीं शाम की पाली के लिए रजिस्ट्रेशन दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा.
किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा
मेडिसिन विभाग में डॉ. पंकज मरीजों को देखेंगे. गायनी विभाग में डॉ. प्रियंका और डॉ. नीतू की ड्यूटी लगाई गई है. सर्जरी विभाग में डॉ. गौरव और ऑर्थोपेडिक विभाग में डॉ. डी.के. यादव मरीजों का इलाज करेंगे.
पीडियाट्रिक विभाग में सबसे ज्यादा तीन डॉक्टर मौजूद रहेंगे. यहां डॉ. राजू कुमार, डॉ. राजेश कुमार और डॉ. आमिर बच्चों के मरीजों को परामर्श देंगे. स्किन विभाग में डॉ. पल्लवी, ईएनटी विभाग में डॉ. ज्योति और आंख विभाग में डॉ. प्रज्ञा प्रसून एवं डॉ. शीलमनी की ड्यूटी तय की गई है.
मरीजों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कतारबद्ध रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की है. इससे मरीजों को कम परेशानी होगी और समय पर डॉक्टर से परामर्श मिल सकेगा. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीज समय से पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करा लें ताकि इलाज में देरी न हो.
जीएमसीएच पूर्णिया की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं. ऐसे में पहले से जारी ड्यूटी रोस्टर मरीजों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है.
Also Read: समधन पर हमले से भड़के जीतन राम मांझी, पुलिस को दिया अल्टिमेटम, कहा- नहीं तो करेंगे आंदोलन
