GMCH Purnia OPD Today: पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट: राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), पूर्णिया में बुधवार को आठ विभागों की ओपीडी संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार गायनी विभाग में दो और पीडियाट्रिक विभाग में तीन डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे. ओपीडी में आने वाले मरीजों को आवश्यक जांच के बाद उचित चिकित्सीय परामर्श दिया जायेगा. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों से समय पर रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है.
गायनी और बच्चों के विभाग में बढ़ी डॉक्टरों की संख्या
जीएमसीएच पूर्णिया की बुधवार की ओपीडी में सबसे ज्यादा फोकस महिला और बच्चों के इलाज पर दिख रहा है. गायनी विभाग में डॉ. अपर्णा डे और डॉ. शिव प्रिया मरीजों को देखेंगी. वहीं पीडियाट्रिक विभाग में डॉ. अनिमेश कुमार, डॉ. शकीब अहमद और डॉ. शालिनी बच्चों के इलाज के लिए उपलब्ध रहेंगे. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इन विभागों में रोजाना अधिक मरीज पहुंचते हैं, इसलिए अतिरिक्त डॉक्टरों की व्यवस्था की गई है.
इन विभागों में भी मिलेंगी विशेषज्ञ सेवाएं
मेडिसिन विभाग में डॉ. एम. अशरफ मरीजों को देखेंगे, जबकि सर्जरी विभाग में डॉ. तारकेश्वर मौजूद रहेंगे. ऑर्थोपेडिक विभाग में डॉ. रवि बाबू हड्डी और जोड़ से संबंधित मरीजों का इलाज करेंगे. इसके अलावा स्किन विभाग में डॉ. भवेश रजक, इएनटी विभाग में डॉ. गोपाल झा और आंख विभाग में डॉ. सबा परवीन मरीजों को परामर्श देंगी.
दो पालियों में चलेगी ओपीडी सेवा
अस्पताल में ओपीडी सेवा दो पालियों में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी. मरीजों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक की गई है.
मरीजों से समय पर पहुंचने की अपील
अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि ओपीडी में भीड़ को देखते हुए मरीज समय पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराएं ताकि इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो. जांच और परामर्श की पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से संचालित की जाएगी.
Also Read: SBI कर्मचारियों की 25-26 मई को देशव्यापी हड़ताल, बिहार में संशय
