GMCH पूर्णिया की ओपीडी में आज आंखों के दो डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

GMCH Purnia OPD Today: जीएमसीएच पूर्णिया की सोमवार की ओपीडी में आंखों के दो डॉक्टर, गायनी के दो और शिशु रोग विभाग के तीन विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे. यहां देखें सभी विभागों के डॉक्टरों की सूची और ओपीडी का समय.

पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट:

GMCH Purnia OPD Today: जीएमसीएच पूर्णिया की ओपीडी में सोमवार को नेत्र रोग विभाग में डॉ. शीलमनी एवं डॉ. श्वेता भारती मरीजों का इलाज करेंगी. दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता से आंखों के मरीजों को कम इंतजार करना पड़ेगा और अधिक संख्या में रोगियों का उपचार किया जा सकेगा.

महिला और बच्चों के लिए भी बेहतर व्यवस्था

महिला मरीजों की सुविधा के लिए गायनी विभाग में डॉ. पूनम प्रभा एवं डॉ. शशि किरण सेवाएं देंगी. वहीं शिशु रोग विभाग में डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. सुशांत और डॉ. कुमार वरूणेश्वर बच्चों की जांच कर आवश्यक परामर्श देंगे.

सोमवार की ओपीडी में उपलब्ध डॉक्टर

विभागडॉक्टर
मेडिसिनडॉ. एम. अशरफ
गायनीडॉ. पूनम प्रभा, डॉ. शशि किरण
सर्जरीडॉ. तारकेश्वर
ऑर्थोपेडिकडॉ. संदीप आनंद
शिशु रोगडॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. सुशांत, डॉ. कुमार वरूणेश्वर
स्किनडॉ. भवेश रजक
ईएनटीडॉ. अनवर कबीर
आंखडॉ. शीलमनी, डॉ. श्वेता भारती

ओपीडी का समय

  • प्रथम पाली: सुबह 9.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक.
  • द्वितीय पाली: शाम 4.00 बजे से 6.00 बजे तक.

रजिस्ट्रेशन का समय

  • सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक.
  • दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >