सोमवार को GMCH पूर्णिया की OPD में खास इंतजाम, पीडियाट्रिक और ENT में 3-3 डॉक्टर तैनात

सोमवार को मरीजों की संभावित अधिक भीड़ को देखते हुए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH), पूर्णिया की OPD में विशेष व्यवस्था की गई है. सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की तैनाती के साथ शिशु रोग और ENT विभाग में तीन-तीन डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे.

पूर्णिया : सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मरीजों की संभावित अधिक भीड़ को देखते हुए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH), पूर्णिया की OPD में विशेष व्यवस्था की गयी है. मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की तैनाती की है. खासकर शिशु रोग और ENT विभाग में तीन-तीन डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे, जबकि गायनी विभाग में दो महिला चिकित्सक उपलब्ध रहेंगी.

पीडियाट्रिक और ENT में तीन-तीन डॉक्टर

छोटे बच्चों, नवजात और कमजोर स्वास्थ्य वाले शिशुओं के इलाज के लिए पीडियाट्रिक विभाग में डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. रज्जाक और डॉ. सुशांत की ड्यूटी लगायी गयी है.

वहीं कान, नाक और गले से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए ENT विभाग में डॉ. संजीव, डॉ. अनवर कबीर और डॉ. हिमांशु शर्मा मरीजों को देखेंगे.

सोमवार को किस विभाग में कौन डॉक्टर?

विभागडॉक्टर
मेडिसिनडॉ. मुजतबा अशरफ
गायनीडॉ. शशि किरण, डॉ. नुपूर सिंह
सर्जरीडॉ. पुष्कर
ऑर्थोपेडिकडॉ. सीके. दास
पीडियाट्रिकडॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. रज्जाक, डॉ. सुशांत
स्किनडॉ. मासूम रजा
ENTडॉ. संजीव, डॉ. अनवर कबीर, डॉ. हिमांशु शर्मा
नेत्ररोगडॉ. शीलमणी
दंतडॉ. रंजना गुप्ता
मनोरोगडॉ. नायाब अंजुम

OPD और रजिस्ट्रेशन का समय

OPD: सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक

रजिस्ट्रेशन: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक

मरीजों के लिए उपयोगी जानकारी

सोमवार को सप्ताह की शुरुआत के कारण अस्पताल की OPD में आमतौर पर मरीजों की संख्या अधिक रहती है. इसी को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की तैनाती की गयी है, ताकि मरीजों को इलाज और परामर्श के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े.

मरीजों से अपील की गयी है कि वे संबंधित विभाग के निर्धारित समय के अनुसार रजिस्ट्रेशन कराकर चिकित्सकीय परामर्श लें.

मंडी जाने से पहले जान लें आज का भाव, मक्का से जूट और दाल-चावल तक क्या बदला?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >