जीएमसीएच पूर्णिया की ओपीडी में आज हड्डी, बच्चों और ईएनटी मरीजों पर विशेष फोकस

जीएमसीएच पूर्णिया की ओपीडी में आज हड्डी रोग, पीडियाट्रिक्स और इएनटी विभाग में विशेष चिकित्सकों की तैनाती की गई है। पूरी जानकारी और डॉक्टरों की सूची यहाँ देखें।

पूर्णिया : राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल जीएमसीएच पूर्णिया में शनिवार को सप्ताह के आखिरी कार्य दिवस की ओपीडी में हड्डी रोग, बच्चों की बीमारियों और कान, नाक व गला से जुड़ी समस्याओं के इलाज पर विशेष फोकस रहेगा. हड्डी रोग विभाग में दो विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गयी है, जबकि पीडियट्रिक और इएनटी विभाग में तीन-तीन चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे.

इसके अलावा गायनी विभाग में दो महिला चिकित्सक महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार और परामर्श देंगी. मेडिसिन, सर्जरी, त्वचा, आंख, दांत और मानसिक रोग विभाग में भी चिकित्सकों की तैनाती की गयी है.

हड्डी रोग विभाग में दो विशेषज्ञ चिकित्सक .

हड्डी से संबंधित दर्द, चोट और अन्य समस्याओं के इलाज के लिए ऑर्थोपेडिक विभाग में डॉ केएस आनंद और डॉ नीतीश कुमार मौजूद रहेंगे.

छोटे बच्चों की बीमारियों के इलाज के लिए पीडियट्रिक विभाग में डॉ अनिमेश, डॉ शकीब और डॉ अनवेशा की तैनाती की गयी है. वहीं कान, नाक और गला संबंधी परेशानियों के लिए इएनटी विभाग में डॉ संजीव, डॉ ज्योति और डॉ एचके शर्मा मरीजों को देखेंगे.

अन्य विभागों में भी चिकित्सक रहेंगे मौजूद .

मेडिसिन विभाग में डॉ पंकज कुमार, गायनी विभाग में डॉ नीतू भारती और डॉ डिंपल रानी, जबकि सर्जरी विभाग में डॉ संजीदा परवीन मरीजों का इलाज करेंगी.

त्वचा रोग विभाग में डॉ जॉली, नेत्र विभाग में डॉ सबा परवीन, दंत विभाग में डॉ नाहिद और मानसिक रोग विभाग में डॉ नायाब अंजुम की तैनाती रहेगी.

सुबह 9 बजे से शुरू होगी ओपीडी .

जीएमसीएच पूर्णिया में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक निर्धारित है. मरीज सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक पंजीकरण करा सकते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >