पूर्णिया : राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) पूर्णिया की ओपीडी में गुरुवार को विभिन्न विभागों में दर्जनभर से अधिक चिकित्सक मरीजों को अपनी सेवा देंगे. अस्पताल में शिशु, महिला, हड्डी, त्वचा, आंख, कान-नाक-गला और दंत रोग सहित मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
शिशु रोग विभाग में तीन चिकित्सक बच्चों की जांच करेंगे. वहीं कान, नाक एवं गला विभाग में भी तीन चिकित्सक मरीजों को देखेंगे. गायनी विभाग में दो महिला चिकित्सक गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ महिलाओं से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच और परामर्श देंगी.
आज इन विभागों में रहेंगे चिकित्सक
- मेडिसिन: डॉ. मुजतबा अशरफ
- गायनी: डॉ. अनिशा किशोर, डॉ. गुफराना
- सर्जरी: डॉ. संतसेवी प्रसाद, डॉ. अमर किशोर
- हड्डी रोग: डॉ. राजेश भारती
- शिशु रोग: डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. सुशांत, डॉ. अनवेशा
- त्वचा रोग: डॉ. भवेश रजक
- कान, नाक एवं गला: डॉ. संजीव, डॉ. अनवर कबीर, डॉ. एचके शर्मा
- आंख: डॉ. प्रज्ञा प्रसून
- दंत रोग: डॉ. नाहिद
- मानसिक रोग: डॉ. नायाब अंजुम
मानसिक रोग विभाग में तनाव, अवसाद और नशामुक्ति से संबंधित समस्याओं को लेकर मरीजों की परामर्श और उपचार की व्यवस्था रहेगी. वहीं सामान्य बीमारी और सर्जरी से जुड़ी समस्याओं के लिए संबंधित विभागों में चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे.
सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगी ओपीडी
जीएमसीएच की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. मरीजों का पंजीकरण सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक किया जायेगा. मरीज समय पर पंजीकरण कराकर संबंधित विभाग में चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं.
