पूर्णिया में शनिवार को शिशु रोग विभाग में चार डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध, जानें पूरी डॉक्टर ड्यूटी

GMCH Purnia OPD: GMCH पूर्णिया की शनिवार ओपीडी में शिशु रोग विभाग के चार विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे. जानें किस विभाग में कौन डॉक्टर बैठेंगे, ओपीडी समय और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी.

पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट

GMCH Purnia OPD: राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (GMCH) पूर्णिया में शनिवार को शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष फोकस रहेगा. अस्पताल की ओपीडी में शिशु रोग विभाग के चार विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों को परामर्श देंगे. चूंकि रविवार को ओपीडी बंद रहेगी, ऐसे में अभिभावकों के लिए शनिवार का दिन बच्चों का इलाज कराने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

अस्पताल प्रबंधन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि यदि बच्चे को बुखार, सर्दी, खांसी या अन्य कोई स्वास्थ्य समस्या है तो विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श जरूर लें.

GMCH पूर्णिया में शनिवार को कौन डॉक्टर रहेंगे

मेडिसिन विभाग

मेडिसिन ओपीडी में डॉ. पंकज मरीजों को देखेंगे.

गायनी विभाग

महिला रोग विभाग में डॉ. प्रेरणा प्रिया और डॉ. सुष्मिता सौरव सेवाएं देंगी.

सर्जरी विभाग

सर्जरी विभाग में डॉ. गौरव मरीजों का इलाज करेंगे.

शिशु रोग विभाग

पीडियाट्रिक विभाग में डॉ. अनिमेश कुमार, डॉ. शालिनी, डॉ. शादाब और डॉ. शकीब अहमद उपलब्ध रहेंगे. बच्चों से जुड़ी बीमारियों के लिए अभिभावक इन विशेषज्ञों से परामर्श ले सकते हैं.

अन्य विभाग

स्किन विभाग में डॉ. जॉली, ईएनटी विभाग में डॉ. ज्योति तथा नेत्र विभाग में डॉ. सबा परवीन और डॉ. स्वाति कुमारी मरीजों को देखेंगी.

यह भी पढ़ें: Bihar Township Land Ban: जमीन बेचनी है तो मत घबराइए, बंदी के बीच अब आवास बोर्ड खरीदेगा आपकी जमीन

ओपीडी और रजिस्ट्रेशन का समय

अस्पताल की ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी.

प्रथम पाली. सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक.
द्वितीय पाली. शाम 4 बजे से 6 बजे तक.

यह भी पढे़ं: बिहार: कौन हैं IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा? जिनके ठिकानों पर SVU ने की बड़ी छापेमारी

रजिस्ट्रेशन का समय

सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक.
शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक.

मरीजों को क्या ध्यान रखना चाहिए?

अस्पताल पहुंचने से पहले रजिस्ट्रेशन समय का ध्यान रखें.
भीड़ से बचने के लिए समय से पहले अस्पताल पहुंचें.
बच्चे के पुराने इलाज से संबंधित दस्तावेज साथ लेकर जाएं.
रविवार को ओपीडी बंद रहेगी, इसलिए जरूरत पड़ने पर शनिवार को ही परामर्श लें.
गंभीर स्थिति होने पर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा का उपयोग करें.

समय पर इलाज और विशेषज्ञ परामर्श से बच्चों की कई गंभीर बीमारियों का शुरुआती चरण में ही उपचार संभव है.

यह भी पढ़ें: Bihar Township Land Ban: जमीन बेचनी है तो मत घबराइए, बंदी के बीच अब आवास बोर्ड खरीदेगा आपकी जमीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >