बनमनखी में ही मिलेगा गैस सिलेंडर, थाना परिसर में वितरण केंद्र : एसडीओ

थाना परिसर में वितरण केंद्र : एसडीओ

– उपभोक्ताओं को सरसी या जानकीनगर जाने की झंझट से मिलेगी मुक्ति प्रतिनिधि,बनमनखी. भीषण गर्मी और बढ़ती परेशानियों के बीच बनमनखीवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आयी है. अब गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने के लिए जानकीनगर या सरसी जाने की आवश्यकता नहीं होगी स्थानीय स्तर पर ही गैस वितरण की व्यवस्था कर दी गई है.शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि बनमनखी थाना परिसर में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है.उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपना गैस कार्ड और डीसी नंबर लेकर सीधे थाना परिसर पहुंचें और वहां से गैस सिलेंडर प्राप्त करें. एसडीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि वर्तमान स्थिति को लेकर घबराने या अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. प्रशासन पूरी तरह से स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी.उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि यदि किसी उपभोक्ता को गैस प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो वे सीधे उनसे मिल सकते हैं या दूरभाष के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं. प्रशासन द्वारा त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.इस नई व्यवस्था से खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें पहले दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर गैस लानी पड़ती थी. स्थानीय स्तर पर गैस उपलब्ध होने से समय और श्रम दोनों की बचत होगी.प्रशासन की इस पहल को क्षेत्रवासियों ने सराहा है और इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >