भवानीपुर. बलिया थानाक्षेत्र के बसंतपुर चिंतामणि उसकावरी पंचायत के बलिया बैजू टोला वार्ड संख्य 8 के 4 वर्षीय बालक को मंगलवार की देर संध्या सांप काटने से इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाया गया. उसका इलाज चिकित्सा दाधिकारी डॉक्टर संजय कुमार ,एएनएम पिंकी कुमारी ने किया. पीड़ित की पहचान भोला मंडल के 4 वर्षीय पुत्र देवनशु कुमार के रूप में हुई है. इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि इलाज चल रहा है. सांप का विष धीरे-धीरे फैलने का लक्षण आ रहा है .जिसे एनटी स्नेक वेनम दिया जा रहा है . स्थिति में सुधार नहीं होने पर इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया जाएगा.
सांप काटने से चार वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर
भवानीपुर
