झौआरी में 205 लीटर विदेशी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

अकबरपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रूपौली प्रखंड के झौआरी गांव में छापेमारी कर 205 लीटर विदेशी शराब बरामद की है.

भवानीपुर/रूपौली. अकबरपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रूपौली प्रखंड के झौआरी गांव में छापेमारी कर 205 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान चार शराब तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्करों में झौआरी निवासी रामरूप मंडल, रौशन कुमार मंडल, महंथ मंडल तथा सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग सिंघिया निवासी मिठ्ठू सहनी शामिल हैं. थानाध्यक्ष अनुज कुमार राज ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झौआरी गांव में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का भंडारण किया गया है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और मौके से शराब के साथ चारों तस्करों को धर दबोचा. रूपौली अंचल पुलिस निरीक्षक हरिशंकर तिवारी ने भी मौके पर पहुंच कार्रवाई का जायजा लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. साथ ही इतनी बड़ी खेप यहां तक कैसे पहुंची, इसकी भी गहन जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >