सास-बहू की लड़ाई में चार माह के मासूम बच्चे की हुई मौत

बैसा

बैसा (पूर्णिया). रौटा थानाक्षेत्र के मालोपाड़ा पंचायत के फुलेश्वरी गांव में सासू-बहू की धक्कामुक्की में चार माह के मासूम बच्चे की मौत हो गयी. बीती रात्रि इस घटना की सूचना मिलने पर रौटा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. रौटा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजन की ओर से आवेदन मिलने पर आगे की कारवाई की जायेगी. जानकारी के अनुसार, बीती रात्रि लगभग आठ बजे फुलेश्वरी गांव निवासी कुलशुम बेगम एवं उसकी बहू सरमीन बेगम के बीच किसी बात को लेकर बहस होने लगी. देखते-देखते दोनों ने आपा खो दिया और आपस में भिड़ गयी. इस दौरान दौरान बहू सरमीन बेगम के गोद में मौजूद चार माह का पुत्र मो राहील को गंभीर रूप से चोट लग गयी. इस चोट को शिशु बर्दाश्त नहीं कर पाया और जबतक में कोई कुछ समझ पाता, उसने वहीं दम तोड़ दिया. इस घटना की सूचना रौटा थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन को ग्रामीणों ने दी. सूचना मिलते ही रौटा पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >