भवानीपुर. थाना पुलिस ने चार लोगों को शराब पीकर हो हंगामा करने पर रविवार की संध्या गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार लोगों में नगर पंचायत भवानीपुर के वार्ड एक निवासी वीरेंद्र मंडल, प्रमोद स्वर्णकार, भवानीपुर वार्ड 6 निवासी छोटू आलम व धोलटू मंडल शामिल हैं. थानाध्यक्ष सह पुनि राजकुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं. सूचना पर सअनि वीरेंद्र कुमार नट को पुलिस बल के साथ भेजकर कार्रवाई सुनिश्चित की गयी. अग्रेतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
चार शराबियों को हंगामा करते पकड़ा
थाना पुलिस ने चार लोगों को शराब पीकर हो हंगामा करने पर रविवार की संध्या गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
