केनगर. केनगर थाना पुलिस ने दो अलग अलग मामले में तथा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर से चार व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति बेला रिकावगंज पंचायत के वार्ड संख्या 1 स्थित बेला गांव निवासी 25 वर्षीय रविन्द्र कुमार यादव एवं झुन्नी कला पंचायत के वार्ड संख्या-1 झुन्नी कला गांव के 35 वर्षीय कुंदन कुमार यादव और गढिया बलुआ पंचायत के गढिया बलुआ गांव निवासी 35 वर्षीय नीरज कुमार यादव एवं नया टोला रिकावगंज गांव निवासी 22 वर्षीय अंशु उर्फ राणा यादव बताया गया. बताया कि रविन्द्र कुमार यादव एवं कुंदन कुमार यादव को शराब के नशे में हो हंगामा करने में तो नीरज कुमार यादव एवं अंशु उर्फ राणा यादव को थाना कांड से फरार चलने पर न्यायालय से जारी वारंट घोषित होने पर गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है.
शराब समेत दो मामलों में चार गिरफ्तार
केनगर
