अलग-अगल मामलों में चार आरोपित गिरफ्तार

केनगर

केनगर. केनगर थाना पुलिस ने दो अलग अलग मामले में सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित थानाक्षेत्र के ही बिठनौली पूरब पंचायत के भोकराहा गांव निवासी 36 वर्षीय रुपेश मिश्रा एवं परोरा पंचायत के मिल्की टोला परोरा गांव निवासी 19 वर्षीय पंकज कुमार तथा सबूतर बडकी बारी टोला निवासी 60 वर्षीय मो. अमील एवं 62 वर्षीय मो. असगर है. बताया कि केनगर थाना कांड संख्या 177/2025 धारा-307 के नामजद फरार चल रहे आरोपित मो. अमील एवं मो. असगर को जारी वारंट के अनुसार गिरफ्तार किया गया है. वहीं रूपेश मिश्रा एवं पंकज कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आवश्यक कार्रवाई करने के बाद सभी गिरफ्तार आरोपितों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >