purnea : महावीर स्थान राम जानकी ठाकुरबाड़ी में मना स्थापना दिवस

पूर्णिया जिले के नगर पंचायत भवानीपुर के यादव टोला एसएच-65 स्थित प्राचीन एवं आस्था के केंद्र महावीर स्थान, राम जानकी ठाकुरबाड़ी में स्थापना दिवस मनाया गया.

भवानीपुर(पूर्णिया) से इन्देश्वरी यादव की रिपोर्ट Purnea news : पूर्णिया जिले के नगर पंचायत भवानीपुर के यादव टोला एसएच-65 स्थित प्राचीन एवं आस्था के केंद्र महावीर स्थान, राम जानकी ठाकुरबाड़ी में स्थापना दिवस मनाया गया. महोत्सव से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है. इस पावन अवसर पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम कीर्तन आयोजित किया जा रहा है. विद्वान आचार्य बाबा राजकिशोर झा व मंदिर के पुजारी बाबा रमण झा के सानिध्य में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गयी. जय श्री राम एवं बोलो बजरंगबली की जय के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >