हरदा. केनगर प्रखंड क्षेत्र के गंगेली पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्या रंजना देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी,केनगर को आवेदन देकर अपने पंचवर्षीय कार्यकाल बकाया मानदेय राशि भुगतान करने के लिए मांग की है. वर्ष 2016 में ग्राम पंचायत राज गंगेली के पंचायत समिति सदस्य पद पर निर्वाचन क्षेत्र संख्या 26 से रंजना देवी निर्वाचित हुई थी. पूरे पांच वर्षों में उन्होंने पंचायत में कार्य किया लेकिन मानदेय राशि अधूरी ही मिली.पूरे पांच वर्षों में मात्र 26हजार रुपए मिला .उन्होंने बताया कि अभी तक बकाया भुगतान नहीं हुआ है.
मानदेय को लेकर पूर्व पंसस ने दिया बीडीओ को आवेदन
हरदा
