40 टीबी महिला मरीजों को दिया गया पोषणयुक्त फूड बास्केट

पूर्णिया

पूर्णिया. टीबी मुक्त भारत अभियान 100 डे कैम्पेन के तहत भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी की ओर से बुधवार को रेडक्रॉस भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें टीबी ग्रस्त महिला मरीजों के बीच पोषण आहार का वितरण किया गया. इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डीएम अंशुल कुमार ने 40 टीबी महिला रोगियों को पोषणयुक्त फूड बास्केट प्रदान किये. पोषण आहार के रूप में मूंगफली, सोयाबीन, चना, मूंग, मसूर दाल, आटा, राजमा, चना का सतु युक्त प्रोटीनयुक्त सामग्री का वितरण किया गया. मौके पर जिला पदाधिकारी ने सभी टीबी मरीजों को पोषणयुक्त सामग्री खाने के साथ-साथ नियमित दवा का सेवन करने को कहा. उन्होंने कहा कि पौष्टिक भोजन और दवा के सेवन से टीबी के मरीज जल्द रोगमुक्त हो जाते है. वहीं सिविल सर्जन ने भी मरीजों से नियमित दवा के साथ प्रोटीनयुक्त आहार लेने को कहा. उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 1272 निक्षय मित्रों द्वारा लगभग 2500 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट वितरित किया गया है. मौके पर सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया, संचारी रोग पदाधिकारी डॉ मो तनवीर हैदर, डॉ दिनेश कुमार, समाजिक कार्यकर्ता स्वाति वैश्यंत्री, डीपीएम सोरेन्द्र कुमार दास, इपिडिमियोलोजिस्ट निरज कुमार निराला, केएचपीटी के जिला समन्वयक मो मासूम रजा, डब्लूएचपी के फिल्ड ऑफिसर अभिषेक कुमार एवं शिवम के साथ-साथ जिला यक्ष्मा केन्द्र के टीबी पर्यवेक्षक डीपीएस, एसटीएस, एसटीएलएस, टीबीएचभी, लिपिक, एलटी, डीईओ एवं अन्य सभी टीबी कर्मियों के अलावा भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी पूर्णिया के संस्थापक सदस्य अभिमन्यु कुमार मन्नू, राणा सिंह एवं लिपिक चन्द्रकांत ठाकुर भी शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >