सरस्वती शिशु मंदिर वासुदेवपुर में वार्षिकोत्सव में लोकगीत व लघु नाटिका से बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध

बीकोठी

बीकोठी. प्रखंड मुख्यालय स्थित मां सरस्वती शिशु मंदिर वासुदेवपुर में बुधवार को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्णिया नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता,लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सह सचिव रामलाल सिंह, विभाग प्रचारक रोशन राणा, विभाग प्रमुख गणेश प्रसाद मौर्या, फारबिसगंज सरस्वती शिशु मंदिर के सचिव डॉक्टर नेहा राज,गणेश मंडल, अजय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य संजय कुमार झा सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से मा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया. उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति, संस्कार एवं स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है. वहीं लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सह सचिव रामलाल सिंह ने सरस्वती शिशु मंदिर के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देता है. उन्होंने मैकाले शिक्षा पद्धति की आलोचना करते हुए भारतीय शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया. साथ ही विद्यालय में भविष्य में 12वीं तक की पढ़ाई की व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया. बच्चों ने गणेश वंदना, लोक गीत, बिहार राज्य पर आधारित गीत तथा भारतीय संस्कृति और संस्कारों पर आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया. समारोह में प्रदेश संयोजक वीरेंद्र मेहता, विभाग प्रचारक रौशन राणा, विभाग प्रमुख गणेश प्रसाद मौर्य, फारबिसगंज सरस्वती शिशु मंदिर की सचिव डॉ. नेहा राज, बनमनखी शिशु मंदिर के संयोजक गणेश मंडल, अजय कुमार सिंह ,विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार झा ,फारबिसगंज सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार झा, सेवानिवृत्त शिक्षक सह अध्यक्ष अवधेश जयसवाल, उपाध्यक्ष अरुण कुमार झा, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष शेखर गुप्ता,सुखसेना पुर्व मुखिया सरिता देवी,जदयू के जिला महासचिव प्रदीप कुमार मंडल,वरुणेश्वर झा, कंचन सिंह,गोपाल कुमार सहित सैकड़ों अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >