कोसी में उफान से रूपौली प्रखंड में गहराया बाढ़ का संकट, बुढिया धार टोला में दर्जनों घरों में घुसा पानी

प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बाढ़ के पानी से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बनता जा रहा है. वहीं कोयली सिमरा पश्चिम पंचायत के बुढिया धार टोला में दर्जनों परिवार के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है.

रूपौली. प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बाढ़ के पानी से क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बनता जा रहा है. वहीं कोयली सिमरा पश्चिम पंचायत के बुढिया धार टोला में दर्जनों परिवार के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. हालाकि, ग्रामीणों के अनुसार अबतक सरकारी स्तर पर किसी तरह की सहायता उपलब्ध नहीं करायी गयी है. कुछ लोग घर छोड़कर ऊंचे स्थान पर तो कई लोग भगवान भरोसे अपने घरों में है. गौरतलब है कि रूपौली प्रखंड क्षेत्र की आठ पंचायत कोयली सिमरा पश्चिम, कोयली सिमरा पुरब, भौवाप्रबल, विजय मोहनपुर, विजय लालगंज, लक्ष्मीपुर छर्रापट्टी ,गोड़ियर पट्टी श्रीमता, घुसर टीकापट्टी हर वर्ष प्रभावित हो जाते हैं. वृहत पैमाने पर फसल क्षति हो जाती है. अभी प्रखंड क्षेत्र में बुढिया धार टोला, बघवा बासा ,सहुरा दियरा, दिना सिंह बासा, टोपरा ,बिंदटोली सहित दर्जनों गांव बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हैं. किसानों के खेतों में लगी फसल चौपट हो गयी है. एक दिन पहले धमदाहा एसडीओ अनुपम ने रूपौली प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके कोयली सिमरा पश्चिम पंचायत के डुमरी सपहा, कोयली सिमरा पूरब पंचायत के कोशकीपुर , सिमरा , भौवा प्रबल पंचायत के भौवा गांव सहित अन्य गांवों का दौरा किया था. इस दौरान सीओ शिवानी सुरभि को जरूरतमंद बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया था. सीओ शिवानी सुरभि ने बताया कि कोयली सिमरा पुरब पंचायत का सड़क मार्ग सीमावर्ती प्रखंड कुरसेला से जुड़ा हुआ है कुछ जगह सड़कों पर पानी चढ़ गया है सभी जगह नौका का प्रबंध किया गया है. आज से अस्थाई शौचालय का निर्माण शुरू कर दिया गया है. आपदा से निबटने के लिये पूरी तैयारी कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >