बड़ा ईदगाह पब्लिक स्कूल के छात्रों ने इंटर में लहराया परचम

अमौर

अमौर. अमौर प्रखंड के विभिन्न उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के कई छात्र छात्राओं ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है .गांव, प्रखंड व जिला का नाम रौशन किया है. वही बड़ा ईदगाह पब्लिक स्कूल के छात्र छात्रों ने अच्छे नंबर लाकर स्कूल सहित अमौर प्रखंड का नाम रोशन किया है. विद्यालय प्रिंसिपल रघुनाथ साह एवं शिक्षक आफिद अफरोज ने बताया कि शिक्षक एक मार्गदर्शक होते हैं, जो कि छात्र छात्राओं शिक्षा का ज्ञान के साथ उत्तम मार्ग दिखाने का कार्य करते हैं. बच्चों का उनका सेल्फ स्टडी उनके सफलता में बहुत ज्यादा मायने रखता है. प्रिंसिपल श्री साह ने बताया कि इस रिजल्ट का श्रेय उन सभी अभिभावकों को जाता है जिन्होंने अपने हीरे को तराशने के लिए इस विद्यालय के शिक्षकों की टीम को चुना. साथ ही बच्चों ने कहा कि सेल्फ स्टडी और मेहनत का कमाल है. बड़ा ईदगाह पब्लिक स्कूल के शिक्षकों ने सभी बच्चों को सम्मानित किया . इसमें नेहा परवीन 450, अब्दुल रहीम 441,तसीन 428, शहजाद 428,सरफराज सलाम 428, अबू कमर 410, शारिक 406,मो तसीम 401, नाज तरन्नुम 400, मो शादिक 392,अबू आलिर 390,आशिका प्रवीण 375, सौमय्या प्रवीण 385, मो शबाब अनवर 368, मौज्जम 365, रहीम 335, मुंतशिर 332, नाजिश परवीन 311, अरमान आलम 314 एवं अकरान 319 ने अंक प्राप्त किया है.इन छात्र छात्राओं की सफलता पर उनके परिजनों के बीच में जश्न का माहौल बना हुआ है और और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >