सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में पांच छात्रों ने लहराया परचम

जानकीनगर.

जानकीनगर. नगर पंचायत जानकीनगर स्थित वाणी विनायक कोचिंग सेंटर चोपड़ा बाजार में अध्ययनरत पांच छात्रों ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रतियोगिता परीक्षा 2026 में सफलता का परचम लहराया है. कोचिंग संस्थान के निदेशक राज कमल हिमांशु ने जानकारी दी कि सिंधु प्रिया एवं शानु कुमार पिता प्रमोद कुमार उर्फ बब्बूजी , ओम आनंद पिता संजय कुमार सिंह, नूपुर कुमारी पिता अभिमन्यु कुमार यादव तथा उत्पल राज पिता अविनाश कुमार ने सैनिक स्कूल प्रतियोगिता परीक्षा 2026 में सफ़लता प्राप्त कर इलाके का नाम रौशन किया है. सभी छात्रों की शानदार सफलता पर प्रो.सूर्य नारायण चौधरी, विनोद कुमार भगत , पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, शंकर भगत , अरूण कुमार, मुख्य पार्षद रमेंश पासवान, उपमुख्य पार्षद सुनील रजक,पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश राय,छात्र नेता राजीव कुमार यादव ,अर्जुन कुमार, चन्दू भगत आदि ने खुशी जाहिर की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >