गौरीपुर परसा में आग लगने से पांच घर जलकर राख

बीकोठी

प्रतिनिधि, बीकोठी. प्रखंड के बड़हरा पंचायत के वार्ड संख्या 3 में मवेशी घर में घूर से लगी आग से तीन परिवार के पांच घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को लगभग तीन बजे सुरेन्द्र मंडल के मवेशी घर से उठी आग की लपटें उठी. देखेते -देखते विकराल रूप धारण कर ली. धमदाहा से पहुंची दमकल यूनिट ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया .तबतक घर मे रखे पम्प सेट एवं कुटी काटने की मशीन सहित तीन परिवार को काफी नुकसान हुआ. आग लगने से सुरेन्द्र मंडल, रविन्द्र मंडल, देवेन्द्र मंडल के बासा वाला घर में रखा तीन बोरा धान, पन्द्रह हजार नगद सहित सारा सामान जलकर राख हो गये. मौके पर रघुवंशनगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार, बड़हरा पंचायत के सरपंच पति कुन्दन कुमार टंडन, वार्ड सदस्य संजय कुमार मंडल पहुंचे. अंचलाधिकारी ने आवेदन के जांचोपरांत नियमानुसार मुआवजा भुगतान का आश्वासन दिया . फोटो. 8 पूर्णिया 17- आग लगने से जला घर.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >