गढ़बनैली दुर्गापुर में पांच घर जले, रो-रोकर पीड़ित हुए बेहाल

कसबा

कसबा. नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 5 के गढ़बनैली स्थित दुर्गापुर गांव में मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे आग लगने से पांच परिवार के घर जल कर राख हो गये. घर के साथ-साथ उसमें रखा सारा सामान, अनाज एवं कीमती वस्तुएं देखते ही देखते खाक हो गयी. लोगों ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे अचानक एक घर से धुआं एवं आग की लपटें उठती देख गांव में अफरातफरी मच गयी. पछुवा हवा चलने की वजह से आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पास के पांच घरों को अपनी चपेट में ले लिया. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुये बड़ी संख्या में मौके पर जुटकर चापाकल एवं बाल्टियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया. घटना की सूचना तुरंत कसबा व जलालगढ़ थाना पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को दी गयी. फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं.करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लियागया. अगलगी की घटना में परमेश मंडल , आकाश मंडल, कोकिल मंडल, मिथुन मंडल और सुजीत मंडल के घरों समेत लाखों का नुकसान हुआ है. घर में रखा अनाज, कपड़े एवं नकदी सब कुछ जल गया है. घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों एवं अग्नि पीड़ितों ने प्रशासन से आपदा राहत कोष के तहत उचित मुआवजे एवं तत्काल सहायता की मांग की है. वही प्रभारी अंचलाधिकारी मुकुंद मिश्रा ने बताया कि पीड़ित परिजनों को सरकारी सहायता राशि दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >