पूर्णिया. बीते 18 मार्च को पूर्णिया विवि के स्थापना दिवस समारोह में हंगामे को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कड़ा रूख अपनाया है. कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के निर्देश पर कुलसचिव डॉ. अखिलेश कुमार और कुलानुशासक डॉ. उदय नारायण सिंह ने दो छात्र नेताओं पीयूष पुजारा व चाहत कुमार पर नामजद और अन्य अज्ञात छात्रों के खिलाफ केहाट थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में सरकारी कार्य में बाधा डालने और आत्मदाह के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए गये हैं. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से प्राप्त लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है.उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद गवाहों के बयान दर्ज कर रही है.साथ ही घटना के समय के उपलब्ध वीडियो फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि मामले की सघन जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके. प्राथमिकी के विरोध में वीसी का पुतला फूंका पूर्णिया. छात्र राजद के अध्यक्ष पीयूष पुजारा समेत छात्र नेताओं पर प्राथमिकी दर्ज होने के विरोध में मंगलवार को पूर्णिया विवि के समक्ष कुलपति का पुतला दहन किया गया. इस मौके पर करण कुमार ,विमल पासवान ,ज्योतिष कुमार ,रोशन कुमार, आयुष झा ,विराट सिंह, अरशान शेख ,सुनील राणा आदि ने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन को ना तो विवि के सम्मान की परवाह है और ना ही छात्रों के हितों की.
विवि स्थापना दिवस समारोह में हंगामे पर दो छात्र नेताओं पर नामजद प्राथमिकी
पूर्णिया विवि
