थाना के हाजत से फरार दो बंदियों पर प्राथमिकी दर्ज

पूर्णिया

पूर्णिया. सहायक खजांची थाना की हाजत से सोमवार की रात फरार हुए दो बंदियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए अभियुक्तों में मधुबनी थाना क्षेत्र के तारा नगर तरबन्ना का प्रहलाद कुमार एवं सहायक खजांची थाना क्षेत्र के लूट मोहल्ला माधोपाड़ा का मो रशीद बताया गया है.प्रहलाद कुमार को शॉपिंग मॉल में चोरी करने के आरोप में पुलिस द्वारा थाना लाया गया था,जबकि मो रशीद को शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था.थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि प्रहलाद कुमार एवं मो रशीद को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया था. दोनों को साफ-सुथरा हाजत में बंद किया गया था. रात्रि में ओडी पदाधिकारी की अनुपस्थिति में संतरी के सोये हुए अवस्था का लाभ उठाकर उक्त दोनो व्यक्ति स्वयं हाजत का ताला खोलकर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि प्रहलाद और रशीद समेत हाजत में बंद कुल पांच बंदी थे. दोनो फरार बंदी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 262/263 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया है.फरार बंदियों को अबतक पकड़ा नहीं जा सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >