बिजली चोरी में सात उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी , 1.16 लाख जुर्माना

विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भवानीपुर अंतर्गत सुपौली पंचायत के कुल सात उपभोक्ताओं पर विद्युत ऊर्जा चोरी के आरोप प्राथमिकी दर्ज की गयी है

भवानीपुर. विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भवानीपुर अंतर्गत सुपौली पंचायत के कुल सात उपभोक्ताओं पर विद्युत ऊर्जा चोरी के आरोप प्राथमिकी दर्ज की गयी है. भंवानीपुर थाना में कनीय विद्युत अभियंता दशरथ मंडल ने केस दर्ज कराया है .कनीय अभियंता दशरथ मंडल ने बताया कि छापामारी दल में सारणी पुरुष सहजानंद कुमार मानव बल रंजीत मंडल, इंदल मंडल व मुन्ना मंडल शामिल थे. सुपौली पंचायत के विभिन्न वार्डों में छापामारी में ब्रह्म ज्ञानी वार्ड संख्या 10 दिनेशऋषि पर 21,718, कंगेश ऋषि 16 206 , दरगाहा वार्ड संख्या 7 मो. फरमुद पर 16,586, मो. 11,858, सुपौली वार्ड संख्या 4 नागेश्वर भगत पर 26,460, नगर पंचायत भवानीपुर सुदामा नगर वार्ड संख्या 16 सुलिया देवी 5,960, सुदामा नगर वार्ड संख्या 16 अशोक स्वर्णकार 18,157 पर मामला दर्ज हुआ है. कुल 1,16, 945 रुपया जुर्माना हुआ . जबकि श्रीपुर मिलिक पंचायत के श्रीपुर पहलटोली वार्ड संख्या 01 के ऊपर 10,703 के विरुद्ध भवानीपुर थाना में आवेदन दिया है. उपर्युक्त सभी लोगों के विरुद्ध भवानीपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुनि राजकुमार चौधरी ने बताया कि विद्युत चोरी का मामला सात के विरुद्ध दर्ज कर लिया गया है. जबकि एक पर मामला दर्ज किया जाएगा. बिजली चोरी के आरोप में जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >