महिला पुलिसकर्मी पर टिप्पणी को ले चंपानगर नपं अध्यक्ष के पति समेत 17 पर प्राथमिकी

पिछले दिनों चंपानगर में महिला पुलिसकर्मी पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया गया था.

पुलिस की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने डीआइजी से की मुलाकात, लगायी इंसाफ की गुहार

पूर्णिया. पिछले दिनों चंपानगर में महिला पुलिसकर्मी पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में एक युवक को हिरासत में लिया गया था. इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया था. इस मामले में चम्पानगर थाना की थानाध्यक्ष प्रियंका कुमार ने चम्पानगर नगर पंचायत अध्यक्ष मधु देवी के पति निर्भय सिंह समेत 17 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी. दर्ज प्राथमिकी में महिला थानाध्यक्ष द्वारा आरोपियों पर उन्हें जातिसूचक गाली देने का भी आरोप लगाया है. इसी मामले को लेकर शनिवार को चम्पानगर नगर पंचायत अध्यक्ष मधु देवी के नेतृत्व में दो दर्जन लोगों ने पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल से मुलाकात की और उन्हें आवेदन दिया. डीआइजी से मिलने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि महिला थानाध्यक्ष द्वारा अभद्र टिपण्णी करने का आरोप झूठा है. आरोपित युवक पेशे से टोटो चलाता है. वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ टोटो से जा रहा था. इस दौरान वह किसी वर्दीधारी महिला थानाध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी किस प्रकार करेगा. टोटो चालक ने किसी प्रकार का कोई कमेंट नहीं किया है. वहीं आरोपी टोटो चालक ने बताया कि घटना से तीन दिन पूर्व वह टोटो पर यात्री बैठाकर जा रहा था. इसी दौरान चम्पानगर थानाध्यक्ष द्वारा उसे कुछ सामान थाना पहुंचाने के लिए कहा गया. टोटो पर यात्री सवार था, इस वजह से उन्होंने सामान थाना पहुंचाने से असमर्थता जतायी. यह बात थानाध्यक्ष को नागवार गुजरी. उन्होने मौका पाकर उन्हें हिरासत में ले लिया.

दूसरी ओर महिला थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी का कहना है कि आरोपित टोटो चालक ने उनपर और एक महिला पुलिसकर्मी पर अभद्र टिप्पणी की थी. इतना ही नहीं सड़क जाम और धरना प्रदर्शन के द्वारा उन्हें जाति सूचक गाली देते हुए उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. इसके बाद यह कार्रवाई की गयी. दर्ज प्राथमिकी में चम्पानगर के नगर पंचायत अध्यक्ष मधु देवी के पति निर्भय सिंह के अलावा दिलीप यादव, दीपू यादव, सुनील यादव, रामानंद यादव, कुन्दन यादव, पप्पू यादव, रवि कुमार, संजय यादव, प्रिंस कुमार, अनुज यादव, नारद यादव, राजा यादव, सीबु कुमार यादव, हिमांशु यादव, राजीव यादव के नाम शामिल हैं.

मामले की कराजी जायेगी जांच : डीआइजी

मामले को लेकर पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि फिलहाल एक पक्ष की बात सुनी गयी है. अभी हमने चम्पानगर थानाध्यक्ष का मंतव्य नहीं लिया है. इस मामले की जांच सदर एसडीपीओ टू से करायी जायेगी. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >