आंधी-तूफान से फसल बर्बादी पर किसानों का धरना, सरकार से की मुआवजे की मांग

सरकार से की मुआवजे की मांग

सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर किसानों ने दिया धरना

पूर्णिया. बीते दिनों आये आंधी, तूफान, ओलावृष्टि और बारिश से हुई भारी फसल क्षति को लेकर सांसद पप्पू यादव के आह्वान पर मंगलवार को थाना चौक पर एकदिवसीय धरना दिया गया. इस धरना की अध्यक्षता इस्राइल आजाद ने किया जबकि संचालन प्रेम किशोर सिंह ने किया. धरना को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि अफरोज आलम एवं प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि हाल के आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से मक्का और गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है. उन्होंने कहा कि कई किसानों ने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन फसल बर्बाद होने से उनके सामने कर्ज चुकाने का संकट खड़ा हो गया है. खेतों में 70 से 80 प्रतिशत तक मक्का की फसल गिरकर नष्ट हो चुकी है, जिससे किसानों की कमर टूट गई है. वहीं इस्राइल आजाद एवं दिवाकर चौधरी संजय सिंह ने कहा कि अब तक सरकार की ओर से न तो फसल क्षति का सही आकलन कराया गया है और न ही प्रभावित किसानों की सूची तैयार की गई है. किसानों की स्थिति इतनी खराब है कि कई परिवारों के घर में त्योहार के मौके पर भी चूल्हा नहीं जल सका. उन्होंने मांग की कि सरकार अपने तंत्र के माध्यम से हर पंचायत में सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दे.बबलू भगत एवं भगवान पंडित एवं सुडु यादव ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. वैश खान, मंटू यादव ने कहा कि गैस सिलेंडर की किल्लत का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लोगों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है, जिससे आम जनता काफी परेशान है.धरना के दौरान किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए जल्द राहत देने की मांग की. इस मौके पर किसान नेता शत्रुघ्न यादव, संजय सिंह, सुशीला भारती, मो. जहांगीर, मोहन पासवान, मंटू यादव, मनोज यादव, मो. पप्पू, हजारी मेहता, अशोक पासवान, गोपाल सिंह, चुन्ना यादव, दिपांकर चटर्जी, मो. समिउल्लाह, डबलू खान, भगवान पंडित, शोभाकांत यादव, मुंशी यादव, मो. खालिद, संजय पासवान, करन यादव, सुमित यादव, संतोष कुमार (मुन्ना चेयरमैन), वीरेंद्र उर्फ बिट्टू मंडल, मो. महफूज, ई. सुनील यादव, संगम सोनू यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >