बेलौरी में प्रसिद्ध शीतला मेला आज, जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु

जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु

पूर्णिया पूर्व. बेलौरी स्थित कृष्णापुरी में आज मां शीतला की वार्षिक पूजा और भव्य दरबार सजेगा. आस्था के इस महाकुंभ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है. मंगलवार देर संध्या को विधि-विधान के साथ निशा पूजा संपन्न होने के बाद आज माता का दरबार श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा. प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी मेले में न केवल बिहार और आसपास के राज्यों से, बल्कि विदेशों से भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. मुख्य रूप से नेपाल, बांग्लादेश एवं भूटान से माता के भक्त दर्शन हेतु बेलौरी पहुंच रहे हैं. भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंगलवार शाम तक ही बलि के लिए टोकन वितरण का कार्य पूरा कर लिया गया था. बलि प्रदान की प्रक्रिया संपन्न होने के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का महाप्रसाद वितरित किया जाएगा. पूजा समिति के अध्यक्ष प्रमोद देवनाथ ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं: पूरे मेला परिसर और मंदिर क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए की जाएगी. बेलौरी मुख्य चौक और सतासी आरडी पर बैरिकेडिंग की गई है ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने. मौके पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, बिजली और पानी की अलग-अलग टीमें तैनात रहेंगी. मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है और सादे लिबास में भी पुलिस बल मौजूद रहेगा. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देंगें और शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे. मेला ग्राउंड में में घरेलू सामानों और हस्तशिल्प की विभिन्न दुकानें भी सज चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >