बनमनखी बुनियादी केंद्र में छह अप्रैल से एक माह तक नेत्र जांच शिविर

बनमनखी

बनमनखी. बनमनखी मुख्यालय स्थित बुनियादी केंद्र में आगामी 6 अप्रैल से एक विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा.यह शिविर एक माह तक संचालित होगी, जिसमें दृष्टि दोष से ग्रसित लाभुकों की जांच कर उन्हें निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा.यह पहल बुनियाद केंद्र पूर्णिया जिला के अंतर्गत एक नवाचारी प्रयोग के रूप में शुरू की जा रही है.शिविर के माध्यम से लाभुकों की आंखों की स्क्रीनिंग की जाएगी तथा जरूरतमंद लोगों को चश्मा वितरित किया जाएगा.इस नेत्र जांच शिविर की खास बात यह है कि इसमें किसी भी आयु वर्ग के व्यक्ति भाग लेकर अपनी आंखों की जांच करवा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >