ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में संस्कारों का उत्सव, बच्चों ने बढ़ाया बुजुर्गों का मान

बच्चों ने बढ़ाया बुजुर्गों का मान

पूर्णिया. शहर के हरदा स्थित ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल में बुजुर्गों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर छात्र छात्राओं ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी का सम्मान कर भारतीय संस्कारों की सुंदर मिसाल पेश की. स्वागत गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और बड़ों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया.समारोह के दौरान विद्यालय का माहौल भावुक और उत्साहपूर्ण रहा. बच्चों ने गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बड़ों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया. उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को पारिवारिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस विशेष आयोजन का उद्देश्य बच्चों को नया दृष्टिकोण देना है, ताकि वे बुजुर्गों की अहमियत को समझें, उनके अनुभवों से सीखें और उनके प्रति सम्मान की भावना विकसित कर सकें. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कारों पारिवारिक मूल्यों एवं बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था. इस विशेष अवसर पर विद्यालय में दादा दादी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया. वही स्कूल के शिक्षक शिक्षिका ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और कहा कि सभी बच्चे इस कार्यक्रम से काफी खुश है. कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया गया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >