विकास कार्यों को तय समय सीमा के अंदर करें निष्पादन : डीएम

डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारी व संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ सोमवार को समीक्षा बैठक महानंदा सभागार में हुई.

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में डीएम ने पदाधिकारियों को दिये निर्देश पूर्णिया. डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में वरीय पदाधिकारी व संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ सोमवार को समीक्षा बैठक महानंदा सभागार में हुई. सर्वप्रथम डीएम द्वारा मुख्यालय पटना से विभिन्न विभागों द्वारा प्रेषित अति महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी व विकास कार्यों से संबंधित पत्रों के निष्पादन की वर्तमान स्थिति,पूर्णिया शहरी क्षेत्र में खास महल व सरकारी जमीन के सर्वे व अतिक्रमण की समीक्षा, पंचायत सरकार भवन, अग्निशमन कार्यालय हेतु जमीन की उपलब्धता, जेपी सम्मान से संबंधित, मां कामाख्या मेले की पूर्व तैयारी, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा की पूर्व तैयारी, बिहार विधानसभा 2025 के अवसर पर किए गये कार्यों के सत्यापन व विपत्र भुगतान, प्रखंडों में बस स्टैंड की स्थिति, जनगणना, आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण की स्थिति, फार्मर रजिस्ट्री तथा प्रखंडों में नए भवन निर्माण और सेवा समाधान के अद्मतन कार्य प्रगति व उपलब्धि की विस्तृत समीक्षा की गयी. डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अति महत्वपूर्ण पत्रों का त्वरित निष्पादन तथा पूर्णिया जिला अंतर्गत संचालित विकास के विभिन्न कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादन करने और माननीय न्यायालय से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर ससमय निष्पादन के साथ-साथ जिले में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों का नियमित रूप से मॉनिटरिंग व निरीक्षण करने का निर्देश दिया. फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के क्रम में डीएम द्वारा सभी संबंधित वरीय अधिकारियों व विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फार्मर रजिस्ट्री के निर्धारित लक्ष्य प्रतिदिन के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करें. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सेवा समाधान की समीक्षा के क्रम में डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोमवार व शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन नियमित रूप से सुनिश्चित करें और प्राप्त आवेदन का त्वरित निष्पादन नियमानुकूल करते हुए उसी दिन आवेदनों की प्रविष्टि पोर्टल पर अपलोड करना सुरक्षित करें. बैठक में डीडीसी, अपर समाहर्ता राजस्व, आपदा, विभागीय जांच, जिला लोक शिकायत, विधि व्यवस्था तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >