निर्धारित 31 मई तक सौ फीसदी सीएमआर सुनिश्चित कराएं : डीएम

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अधिप्राप्ति कार्य

पूर्णिया. खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अधिप्राप्ति कार्य की तैयारी तेज हो गई है. जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने एक तरफ जहां अधिकारियों को गाइड लाइन दिया वहीं दूसरी ओर राइस मिलरों को अपनी क्षमता के अनुसार सीएमआर आपूर्ति को लेकर निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वे निर्धारित 31 मई तक सौ फीसदी सीएमआर कराना सुनिश्चित करें. जिलाधिकारी श्री कुमार अधिप्राप्ति कार्य से संबद्ध जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं चयनित राइस मिलरों के साथ आहूत समीक्षा बैठक कीअध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे. बैठक में जिलाधिकारी न सभी पदाधिकारियों को अधिप्राप्ति कार्य को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये. उन्होंने सभी चयनित पैक्स और व्यापार मंडलों को तेजी से सीएमआर आपूर्ति कराने का निर्देश दिया. बैठक में समीक्षा के दौरान जिले के अमौर, डगरुआ एवं धमदहा प्रखंड में सीएमआर आपूर्ति प्रतिशत कम पाया गया. डीएम श्री कुमार ने सम्बंधित सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं सम्बंद्ध राइस मिल क़ो अविलम्ब अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम एवं संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >