मतदाता सूची पुनरीक्षण में ऑन लाइन जमा करने के लिए कर रहे प्रेरित

मतदाता सूची पुनरीक्षण

पूर्णिया. चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक मतदाताओं के घर घर जाकर गणना प्रपत्र भर कर जमा ले रहे है जिससे कि कोई भी योग्य मतदाता का नाम छूटे ना. इसके अतिरिक्त निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सहूलियत के लिए https://ceoelection.bihar.gov.in को भी जारी किया गया है ताकि लोग ऑन लाइन माध्यम से भी गणना प्रपत्र जमा कर सकें. भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक अजय कांत झा अपने मित्रों/दोस्तों, परिचितों, बुजुर्गों को गणना प्रपत्र ऑनलाइन मोबाइल के माध्यम से घर बैठे जमा करने के लिए जागरूक कर रहे हैं और उन्हें परिणाम भी अच्छा प्राप्त हो रहा है. श्री झा ने बताया कि यह चुनाव आयोग की बहुत ही सुंदर पहल है जिससे मतदाता ऑनलाइन घर से भी जमा कर सकते है. उन्होंने यह भी बताया कि उनके इस कार्य में ज्योतिष कुमार दत्ता, सुभाष चंद्र मिश्र और अशोक कुमार भी सहयोग प्रदान कर रहे है और अपने अपने क्षेत्रों की आम जनता को जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं. साथ ही ऑनलाइन गणना प्रपत्र जमा करने में उनका मार्गदर्शन भी कर रहे है. श्री झा ने अन्य लोगों से भी अपने अपने क्षेत्रों की आम जनता को मार्गदर्शन और सहयोग करने की अपील की है ताकि ससमय मतदाता सूची तैयार हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >