पूर्णिया . मेरा युवा भारत एवं पूर्णिया कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-एक के तत्वावधान में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन पूर्णिया कॉलेज में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक विजय खेमका , कुलसचिव डॉ अखिलेश सिंह, प्रॉक्टर डॉ उदय नारायण, पूर्णिया कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ सावित्री सिंह, जिला युवा अधिकारी जनक राज मीना ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. युवा संसद का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से अवगत कराना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है. कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने संसदीय कार्यवाही का अनुकरण करते हुए विभिन्न समसामयिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा एवं वाद-विवाद प्रस्तुत किया. युवाओं ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से रखते हुए संविधानिक मूल्यों, जवाबदेही तथा सुशासन की आवश्यकता पर बल दिया. विधायक, प्राध्यापक और पदाधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, जागरूकता एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं. मंच संचालन लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मो शाहजहां अंसारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक अंकिता विश्वकर्मा के द्वारा किया गया. निर्णायक मंडल में डॉ राकेश रोशन सिंह, डॉ शंभू लाल वर्मा, डॉ कंचन कुमारी , डॉ उषा शरण , जिला परियोजना पदाधिकारी ब्रज मोहन प्रसाद यादव ने अहम भूमिका निभायी. कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश एस झा, कार्यालय सहायक प्रिय कुमार, विक्रम कुमार मंडल, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजा बाबू एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे.
पूर्णिया कॉलेज में जिलास्तरीय विकसित भारत युवा संसद में सुशासन पर बल
पूर्णिया कॉलेज
