धमदाहा. धमदाहा प्रखंड के सात पैक्सों में चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है. इस संबंध में बीसीओ बबलू कुमार ने बताया कि धमदाहा उत्तर, धमदाहा मध्य, रंगपुरा दक्षिण, मुगलिया पुरंदाहा, किशनपुर बलुआ, चंपावती और कुकरौन पश्चिम पैक्स में मतदान के लिए 20 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है. पैक्स चुनाव को लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 12 मार्च को किया जा चुका है. निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र-ई का प्रकाशन 23 मार्च को किया जाएगा. नामांकन की प्रक्रिया 8 और 9 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगी. नामांकन पत्रों की संवीक्षा 10 और 11 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक की जाएगी. अभ्यर्थी 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक अपनी उम्मीदवारी वापस ले सकेंगे. इसी दिन चुनाव चिह्न का आवंटन भी किया जाएगा. मतदान 20 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा.
धमदाहा प्रखंड में सात पैक्सों में 20 अप्रैल को चुनाव
धमदाहा प्रखंड
