मछलीपट्टी में चलते-चलते बुजुर्ग की अचानक हुई मौत, मची अफरातफरी

मची अफरातफरी

भवानीपुर. भवानीपुर बाजार में मंगलवार की संध्या एक व्यक्ति की अचानक मौत हो जाने से भीड़-भाड़ वाले इलाके में अफरातफरी मच गई. घटना मछली पट्टी के समीप सार्वजनिक श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी के बगल की है, जहां अचानक गिरे व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के शहीदगंज पंचायत अंतर्गत भंगड़ा वार्ड संख्या 11 निवासी भादो ऋषि के 65 वर्षीय पुत्र नक्षत्र ऋषि के रूप में की गई है. बताया जाता है कि नक्षत्र ऋषि मंगलवार को करीब साढ़े चार बजे किसी काम से बाजार आए थे. इसी दौरान वह मछली पट्टी के समीप ठाकुरबाड़ी के पास अचानक उनके नाक, मुंह और कान से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा और वे जमीन पर गिर पड़े. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते और सहायता के लिए आगे बढ़ते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद मछलीपट्टी इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक सुभाष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आवश्यक पूछताछ और औपचारिक कार्रवाई के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया. सहायक अवर निरीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अचानक तबीयत बिगड़ने का प्रतीत होता है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >