आपसी भाईचारे व एकता का संदेश देता है ईद : लेशी सिंह

लेशी सिंह बोलीं

धमदाहा विस के गांवों में भ्रमण कर दी ईद की मुबारकवाद

पूर्णिया. ईद के अवसर पर बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने धमदाहा विधानसभा के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर अल्पसंख्यक समुदाय के भाई-बहनों से मुलाकात की तथा उन्हें ईद की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस दौरान मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि ईद का पर्व हमें आपसी भाईचारे, प्रेम, त्याग और एकता का संदेश देता है. यह पर्व समाज में सौहार्द और समरसता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है.मंत्री लेशी सिंह ने इस दौरान पीर बाबा के मजार पर चादरपौशी की साथ ही सभी क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की दुआ मांगी.उन्होंने कहा कि धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में सभी समुदाय के लोग आपस में मिल-जुलकर प्रेम और सद्भाव के साथ रहें, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है.मंत्री श्रीमती सिंह ने कहा कि हम सबका लक्ष्य एक ऐसा समाज बनाना है जहां हर व्यक्ति को समान सम्मान मिले और विकास की मुख्यधारा से कोई भी वंचित न रहे. आपसी सहयोग और एकता के बल पर ही हम अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति दे सकते हैं. इस अवसर पर स्थानीय अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने बड़े उत्साह और गर्मजोशी के साथ मंत्री लेशी सिंह का स्वागत किया. लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए ईद की मुबारकबाद दी. इस मौके पर मंत्री लेशी सिंह के साथ प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू, मनोज चौधरी, प्रवीण कुमार दास मुन्ना, मनोज पासवान, अमरेश सिंह, कुणाल चौधरी, मो. जया अनवर उर्फ़ हीरा, मो. रहीम, मो.परवेज, मो. नन्हे समेत मुनचुन साह, अनिल चौधरी, गौतम चौधरी, नवीन साह एवं अन्य गणमान्य नेतागण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >