बाल दुर्व्यापार के उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : डीएम

पूर्णिया

पूर्णिया. बाल दुर्व्यापार जैसी गंभीर समस्या से निपटने के लिए पूर्णिया जिला प्रशासन ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार और पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर समाहरणालय परिसर से रवाना किया.इस पहल का उद्देश्य जिले भर में बाल दुर्व्यापार के खिलाफ जन जागरूकता फैलाना और इस अपराध को रोकने के लिए समुदाय को संवेदनशील बनाना है. जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बाल दुर्व्यापार को एक सामाजिक बुराई बताया और इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि यह जागरूकता रथ लोगों को बाल दुर्व्यापार के खतरों, पीड़ितों की पहचान करने और ऐसे मामलों की रिपोर्ट करने के महत्व के बारे में शिक्षित करेगा.पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने बाल दुर्व्यापार के खिलाफ पुलिस की प्रतिबद्धता दोहराई. उन्होंने बताया कि यह रथ विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को कानूनी प्रावधानों और उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देगा. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूर्णिया पुलिस ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई करने के लिए हमेशा तैयार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >