पूर्णिया में कल से सजेगा पहली बार द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन मेला

प्रजापिता ब्राह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय

पूर्णिया. प्रजापिता ब्राह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्णिया शाखा द्वारा शहर में पहली बार द्वादश ज्योतिर्लिंग मेला का आयोजन किया जा रहा है. इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है. शाखा की संचालिका बी. के. मुकुट मणि ने बताया इस मेले का उद्देश्य है कि प्रत्येक मानव को द्वादश ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर परमात्मा शिव बाबा से शक्ति की प्राप्ति हो सके. यह निःशुल्क दर्शन है. आध्यात्मिक उन्नति के लिए मेला आयोजित है. शहर के राजस्थान सेवा समिति परिसर में 15 मार्च से 21 मार्च तक द्वादश ज्योतिर्लिंग दिव्य दर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है. पूर्णिया में आयोजित यह आध्यात्मिक मेला लोगों को एक ही स्थान पर द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराने के साथ-साथ मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और तनावमुक्त जीवन की प्रेरणा देने का माध्यम बनेगा. सनातन आध्यात्मिक परंपरा से जुड़े ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस अवसर पर भागलपुर से आयी राजयोगिनी अनीता दीदी ने बताया कि इस आध्यात्मिक मेले का उद्घाटन 15 मार्च को सुबह 11 बजे होगा. मेले में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक श्रद्धालु एक ही स्थान पर देश के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों सोमनाथ, महाकालेश्वर, केदारनाथ, विश्वनाथ, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वर, घृष्णेश्वर, मल्लिकार्जुन और ऑकारेश्वर के दिव्य दर्शन कर सकेंगे. कटिहार से आयीं बी के सुनीता बहन ने संस्था का परिचय कराया. मीडिया प्रभारी बी के मनोज ने बताया कि मेले के दौरान राजयोग मेडिटेशन, जान-प्रकाश मंडप, व्यसन ””खुशनुमा जीवन के लिए राजयोग मेडिटेशन ” विषय पर प्रतिदिन सुबह 8:30 से 9:30 बजे तथा शाम 5:30 से 6:30 बजे तक प्रवचन एवं ध्यान सत्र आयोजित होंगे. राजयोग शिविर में भाग लेने के लिए स्थल पर ही निःशुल्क पजीकरण की व्यवस्था की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >