बेजुबान गाय बनी फरिश्ता, जान देकर बचा लिया पूरा परिवार

बायसी

बायसी (पूर्णिया). बेजुबान गाय ने बिजली हादसे में एक हंसते-खेलते परिवार को अपनी जान देकर उजड़ने से बचा लिया. बायसी थानाक्षेत्र अंतर्गत मल्हरिया पंचायत के मल्हरिया वार्ड 11 में यह वाकया हुआ .जानकारी के अनुसार रामविलास शर्मा, उनकी पत्नी रिंकी देवी एवं बच्चे शिवम, पायल, बादल, पीहू, अदिति समेत पूरा परिवार इस हादसे में सही सलामत बच गया. दरअसल, रात नौ बजे जब हवा चलने लगी तो बिजली कट गई. मौसम खुशनुमा रहने के कारण सभी लोग आराम से सो गए. मगर तीन बजे सुबह जब बिजली आयी तो देखा कि उनकी गाय घर में छटपट कर रही है. इन लोगों को आभास हो गया जमीन में करंट आ चुका है. क्योंकि उनके छत के ऊपर ही मात्र एक फीट की दूरी में 11000 वोल्ट का तार गया हुआ है. बारिश और हवा चलने पर तार झुक गया और पूरे घर में करेंट आ गया. सूझबूझ दिखाते हुए रामविलास शर्मा ने अपनी पत्नी और बच्चों से कहा कि कोई भी नीचे मत उतरो. सभी चौकी पर ही बैठकर रहो. इस बात की खबर बिजली विभाग को दी गयी. तब बिजली विभाग द्वारा लाइन काटा गया. इस तरह सिर्फ एक गाय की ही मृत्यु हुई. मगर सात लोगों की जान बच गई. पशुपालन विभाग से पशु चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा गाय का पोस्टमार्टम किया गया. जब इस बारे में सहायक विद्युत अभियंता शेखर त्रिपाठी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि तार हटाने के लिए घर वाले आवेदन दें. बहुत जल्द ही तार हटा लिया जाएगा. .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >