निलंबित डीएसपी गौतम कुमार की संपत्तियों की जांच तेज, ईओयू ने खंगाले 23 निबंधन दस्तावेज

ईओयू ने खंगाले 23 निबंधन दस्तावेज

ईओयू द्वारा जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य पहलुओं की भी की जा रही है बारीकी से जांच

पूर्णिया.आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम द्वारा पूर्णिया जिला में किशनगंज के निलंबित डीएसपी गौतम कुमार से जुड़े कथित संपत्ति मामले की जांच तेज कर दी गयी है. टीम जमीन से संबंधित रजिस्ट्री मामलों की गहन तहकीकात में जुटी हुई है.सूत्रों के अनुसार, जांच के क्रम में जिला निबंधन कार्यालय से 23 महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त किए गए हैं. इन दस्तावेजों के आधार पर यह जानकारी सामने आयी है कि गौतम कुमार द्वारा अपने विभिन्न रिश्तेदारों के नाम पर करीब पांच एकड़ से अधिक जमीन की खरीद की गयी है.बताया जा रहा है कि ये जमीनें पूर्णिया नगर निगम और डगरुआ थाना क्षेत्र में स्थित हैं. इन संपत्तियों का निबंधन वर्ष 2007-08 से लेकर 2025-26 के बीच अलग-अलग समय में कराया गया है. सूत्रों ने बताया कि इन जमीनों का अभी के दौर में करोड़ों की है. ईओयू टीम ने जिला निबंधन कार्यालय को कुछ अतिरिक्त बिंदुओं पर भी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच की जा रही है. सूत्रों की मानें तो जांच का दायरा आगे और बढ़ सकता है तथा मामले में अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है.

गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने पिछले हप्ते पूर्णिया समेत आधा दर्जन ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान ईओयू की टीम ने बड़े पैमाने पर आय से अधिक संपत्ति पकड़ी थी. इसके सत्यापन के लिए ईओयू ने पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार में अलग-अलग टीम गठित की है जो लगातार काम कर रही है. 1994 बैच के सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार प्रमोशन से डीएसपी बने और इस क्षेत्र में काफी सालों से हैं. इस दरम्यान वे डगरूआ थाना के थानाध्यक्ष भी रह चुके हैं. कहा जा रहा है कि डगरूआ में जमीन की खरीदारी उसी दौरान की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >