सड़क पर मक्का सुखाने से दुर्घटना की आशंका

Drying corn on the road can cause accidents

बनमनखी . बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र की दर्जनों सड़कों पर दर्जनों जगह इन दिनों मकई सुखाये जाने से सड़क पर चलना वाहनों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है़. सड़क पर इस प्रकार फसल को पसार दिया गया है,जो दुर्घटना का सबब बन गया है़. जबकि अफसरों की गाड़ियां भी इन मार्गों से गुजरती है. कहीं कहीं तो मकई को सड़क पर पसारने के बाद से पेड़ की मोटी टहनी,बांस, बड़े बड़े पत्थर रख कर सड़क को अवरूद्ध कर दिया जाता है़. पूर्णिया-सहरसा मुख्य सड़क पर फसलों पर वाहन फिसल जाने से कई दफा दुर्घटना घट चुकी है़.इस संबंध में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों तथा वाहन चालकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही किसानों के हित को देखते हुए फसल सुखाने के लिए किसानों को उचित व्यवस्था देने पर जोर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >