अंचल कार्यालय में नशे में धुत लिपिक चढ़ा उत्पाद पुलिस के हत्थे

अंचल कार्यालय में

प्रतिनिधि, बीकोठी. अंचल कार्यालय में कार्यरत लिपिक अजित कुमार शर्मा को उत्पाद पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया. अंचलाधिकारी मोहन कुमार शर्मा ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम द्वारा यह कारवाई की गई है. जानकारी के अनुसार, अजित कुमार अक्सर कार्यालय अवधि में शराब के नशे में धुत रहते थे. शनिवार को कार्यालय अवधि में अजित कुमार को शराब के नशे में धुत देख उत्पाद विभाग की टीम को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही अंचल कार्यालय पहुंची उत्पाद विभाग की टीम ने अजित कुमार को कब्जे में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की. जांच के क्रम में शराब पीने की पुष्टि के उपरांत अजित कुमार को उत्पाद पुलिस अपने साथ ले गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >