Purnia, शराब के नशे में बेटे ने पिता को पीटा, गला दबाया, जान बचा पहुंचे जीएमसीएच
Copied link
शराब के नशे में बेटे ने पिता को पीटा, गला दबाया, जान बचा पहुंचे जीएमसीएच
पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट़,
पूर्णिया के मरंगा थानाक्षेत्र में शराब के नशे में बेटे ने अपने ही बुजुर्ग पिता पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल पिता पूर्णिया जीएमसीएच पहुंचे, जहां इलाजरत हैं. घायल बुजुर्ग की पहचान मरंगा थानाक्षेत्र के गंगेली पंचायत स्थित चपेय गांव के निवासी ब्रहमु ऋषि के रूप में हुई है. जीएमसीएच में भर्ती घायल बुजुर्ग ने अपने बड़े पुत्र सूरज ऋषि पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीती देर रात बेवजह मारपीट कर घायल कर दिया. इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से लाठी डंडे से मारपीट की. जब इससे भी मन नहीं भरा तो गर्दन दबाने लगा. इसी दौरान वे किसी तरह वहां से भाग निकले और जीएमसीएच इलाज के लिए पहुंचे. घायल बुजुर्ग ने बताया कि करीब तीन माह पहले मेरे पुत्र सूरज लाठी से मार कर सिर फोड़ कर घर से भाग गया था. इसके बाद बीती रात बेटा शराब पीकर आया था और अचानक मुझ पर हमला कर दिया. उसने मुझे जान से मारने की नीयत से मारपीट की है. बुजुर्ग के पीठ व गर्दन में जख्म है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.