रात में बूंदाबांदी, सुबह से सूरज की तल्खी, दोपहर में छूटे पसीने

दोपहर में छूटे पसीने

पूर्णिया. तीन दिनों से झमाझम बारिश का पूर्वानुमान है पर रात में हल्की बूंदाबांदी हुई. लोगों को लगा कि राहत मिलेगी पर सुबह से दिन भर सूरज के तेवर तल्ख बने रहे. तल्खी इस कदर कि दोपहर होते-होते लोगों पसीने छूटने लगे. दरअसल, अभी प्री मानसून का दौर चल रहा है और मौसम विभाग की ओर से बारिश के लिए पूर्वानुमान भी बताए जा रहे हैं पर मौसम की अठखेली सबको फेल कर रही है. रविवार का पूरा दिन गर्म रहा और लोग उमस से काफी परेशान रहे. इस बीच रविवार को पूर्णिया में अधिकतम तापमान 36.0 एवं न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इधर, पूर्णिया के मौसम इंडेक्स में आगामी 3 जीन तक लगातार झमाझम बारिश के संकेत दिए गये हैं जबकि बारिश और धूल भरी आंधी की चेतावनी भी दी गई है. मौसम इंडेक्स के अनुसार सोमवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 35 एवं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, मंगलवार को अधिकतम 36 एवं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, बुधवार को अधिकतम 38 एवं न्यूनतम 26 डिग्री, गुरुवार को अधिकतम 36 एवं न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है. पूर्णिया में लोग एक तरफ तो उमस भरी गर्मी से परेशान हैं और दूसरी तरफ बिजली का सप्लाई सिस्टम भी नखड़ा दिखा रहा है. शहर के हर मुहल्ले के लोग परेशान हैं क्योंकि बढ़ती गर्मी के बीच बिजली की कटौती और ट्रिपिंग भी बढ़ गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >