जानकीनगर नगर पंचायत जानकीनगर के विभिन्न वार्डों में कुछ माह पहले ही नाला निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया था.अबतक नाला निर्माण का कार्य पूर्ण भी नहीं हुआ है लेकिन निर्माणाधीन नाला का ढक्कन टूटना प्रारंभ हो गया है. नगर पंचायत जानकीनगर के वार्ड नंबर 9 में में हरि भगत के घर के आगे हल्का चार चक्का वाहन चढ़ते ही नाला का ढक्कन टूट गया . इस योजना के तहत वार्ड सं- 09 में शिव भगत के घर से राकेश सिंह के घर तक आरसीसी नाला-निर्माण राशि-24 लाख 91 हजार 741 से निर्माण कार्य होना है. इस बाबत कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जानकीनगर आलोक शंकर ने बताया कि जनहित के गुणवत्तापूर्ण कार्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. किसी भी योजना अनियमितता पाए जाने पर किसी भी सूरत में राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा.
जानकीनगर में नाला निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले ढक्कन टूटा,
किसी भी योजना अनियमितता पाए जाने पर किसी भी सूरत में राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा
