जदयू महानगर की बैठक में सेक्टर अध्यक्षों के चुनाव का खाका तैयार

पूर्णिया

पूर्णिया. पार्टी का संगठनात्मक चुनाव को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के मकसद से जिला जनता दल पूर्णिया महानगर की एक बैठक जिला निर्वाचन पदाधिकारी गोपाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी 21 फरवरी तथा 22 फरवरी को होने वाले सेक्टर अध्यक्षों के चुनाव पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में मधुबनी का निर्वाचन पदाधिकारी उदय राय तथा पर्यवेक्षक मनीष कुमार, मरंगा सेक्टर के चुनाव पदाधिकारी बैद्यनाथ राय तथा पर्यवेक्षक भोला चौधरी, जय प्रकाश नगर सेक्टर का चुनाव पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह तथा पर्यवेक्षक मोहम्मद सुल्तान, भट्ठा बाजार सेक्टर का चुनाव पदाधिकारी दिलीप दास तथा पर्यवेक्षक दीपू देवी ,सिटी सेक्टर का चुनाव पदाधिकारी डॉक्टर अनुज तथा पर्यवेक्षक विजय पंडित, गुलाबबाग सेक्टर का चुनाव पदाधिकारी कमाल अख्तर तथा पर्यवेक्षक मनोज कुमार विश्वकर्मा बेलौरी सेक्टर का चुनाव पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रदीप सिंह तथा पर्यवेक्षक रविशंकर कुशवाहा को बनाया गया है. बैठक मंत्री लेशी सिंह के आवास पर हुई. चुनाव को संपन्न कराने हेतु मधुबनी सेक्टर का चुनाव न्यू सिपाही टोला स्थित शिव मंदिर प्रांगण, मरंगा सेक्टर का चुनाव पॉलिटेक्निक चौक स्थित शिव मंदिर प्रांगण,जयप्रकाश नगर सेक्टर का चुनाव स्थल जयप्रकाश सेवा संस्थान,भट्टा बाजार सेक्टर का चुनाव स्थल शंकर चौक स्थित सामुदायिक भवन,सिटी चुनाव सेक्टर का चुनाव स्थल दुर्गा मंदिर प्रांगण लाइन बाजार, गुलाब बाग सेक्टर का चुनाव विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण खुश्की बाग, बेलौरी सेक्टर का चुनाव स्थल शीतला मंदिर प्रांगण बेलौरी बनाया गया है. बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी गोपाल ठाकुर ने कहा कि हम सबों का एक ही उद्देश्य है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा सीमांचल की नेत्री मंत्री लेशी सिंह के हाथों को मजबूत करते हुए समाज के सभी वर्गों को जोड़कर अंतिम पायदान की तक विकास को पहुंचना है.सेक्टर अध्यक्षों के चुनाव के उपरांत 1 मार्च को जिला अध्यक्ष का चुनाव होना सुनिश्चित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >