अखिल भारतीय समाजशास्त्रीय सम्मेलन में डॉ. सूरज ने दिया व्याख्यान

पूर्णिया कॉलेज

पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज इग्नू अध्ययन केंद्र के सहायक समन्वयक डॉ. सूरज कुमार ने बीते 28 से 30 दिसंबर तक एसआरएम विश्वविद्यालय, अमरावती में आयोजित 50वां अखिल भारतीय समाजशास्त्रीय सम्मेलन में दो विभिन्न रिसर्च कमेटियों में अपने शोध पत्र प्रस्तुत करते हुए व्याख्यान दिये. उन्होंने भारतीय समाज में परिवार की संरचना और उसके बदलते स्वरूप और महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक विकास में जीविका योजना की भूमिका विषय पर शोध निष्कर्ष प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि विवाह संस्था के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में व्यापक बदलाव आया है. डॉ. सूरज कुमार ने सुझाव दिया कि वित्तीय, डिजिटल एवं कानूनी साक्षरता, सामाजिक ऑडिट, ऑनलाइन मार्केटप्लेस तथा कौशल उन्नयन प्रशिक्षण जैसी योजनाएं और अधिक प्रभावी बना सकती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >