बुजुर्गों के बीच पहुंचे चिकित्सक, फल-बिस्कुट और गमछा बांट मनाया जेरियाट्रिक दिवस

वर्ल्ड जेरियाट्रिक डे पर पूर्णिया के चिकित्सकों ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को फल और उपहार बांटे, साथ ही उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

पूर्णिया : एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई) बिहार एवं पूर्णिया अध्याय के संयुक्त तत्वावधान में जेरियाट्रिक दिवस के अवसर पर पॉलीटेक्निक चौक स्थित वृद्धाश्रम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य ध्येय वाक्य ‘सेवा, सम्मान एवं स्नेह- वरिष्ठों के लिए हमारा संकल्प’ रहा. इस दौरान चिकित्सकों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उनका हालचाल जाना. बुजुर्गों के बीच फल, शुगर फ्री बिस्कुट और गमछा वितरित किया गया.

एपीआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह अध्यक्ष डॉ. देवी राम ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर और मार्गदर्शक हैं. उन्हें देखभाल के साथ भावनात्मक संबल और स्नेह की भी आवश्यकता होती है. एपीआई परिवार का प्रयास है कि बुजुर्गों को यह एहसास कराया जाए कि वे अकेले नहीं हैं और समाज उनके साथ खड़ा है.

एपीआई बिहार अध्याय के अध्यक्ष डॉ. आरके मोदी ने कहा कि आधुनिक भागदौड़ भरी जिंदगी में संयुक्त परिवार की परंपरा कमजोर होने से बुजुर्गों के बीच अकेलापन और उपेक्षा बढ़ रही है. ऐसे समय में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान, आत्मसम्मान और भावनात्मक संबल देना समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए. चिकित्सा जगत का दायित्व केवल बीमारियों का इलाज करना नहीं, बल्कि समाज को स्वस्थ और मानवीय दिशा देना भी है.

बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर दिया जोर

एपीआई बिहार अध्याय के सचिव डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, खानपान और जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए ऐसे सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं. पूर्णिया अध्याय के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि वृद्धजनों के बीच पहुंचकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाना और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जानना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा.

इस अवसर पर डॉ. यूबी सिंह ने बुजुर्गों के सम्मान में स्वयं लिखित कविता का पाठ किया. कविता के माध्यम से उन्होंने बुजुर्गों के अनुभव, सामर्थ्य और सामाजिक योगदान को रेखांकित किया.

पूर्णिया अध्याय के डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि इस पहल से बुजुर्गों को अपनापन और सम्मान का एहसास हुआ. साथ ही समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश भी गया. कार्यक्रम में डॉ. ओपी साह, डॉ. तस्किन रजा, डॉ. अमर कुमार अमृत, डॉ. अभिषेक कुमार, वृद्धाश्रम की अधीक्षक डॉ. ममता सिंह सहित अन्य चिकित्सक और सदस्य मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >